नवजोत सिद्धू ने मां कात्यायनी के दर्शन किये
मथुरा, मई 20 -- पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी रूबी के साथ बुधवार को शक्ति पीठ मां कात्यायनी के मंदिर पहुंचे। मातारानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सिद्धू कुछ दिन मंदिरों की नगरी में रहकर दर्शन करेंगे। आध्यात्मिक प्रवास पर पर आये सिद्धू ने मां कात्यायनी मंदिर में आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की तथा मातारानी का आशीर्वाद लेकर लोक-कल्याण की कामना की। दर्शन के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सिद्धू ने राजनीतिक सवालों से दूरी बनाई और कहा कि वह यहां आध्यात्मिक यात्रा पर हैं, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। कहा कि केवल और केवल मन की शांति की तलाश में आए हैं। सिद्धू ने बताया कि वह वृंदावन में कुछ दिन प्रवास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.