दुमका, मार्च 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के बड़ा डुमरिया पंचायत अंतर्गत नवजोड़ा गांव में आयोजित तीन दिवसीय सूर्याहु पूजा का समापन श्रद्धा, नेम-निष्ठा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। गांव में तीन दिनों तक भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। समापन के दिन मूल पुजारी दुलाल मंडल ने प्रातःकाल नवजोड़ा तालाब पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके उपरांत पंडित की अगुवाई में विधिवत पूजा-उपासना संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और परिवार की खुशहाली की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सफेद रंग के पाठा (बकरे) की बलि भी दी गई, जो इस पूजा की विशेष परंपरा मानी जाती है। पूजा के दौरान गांव में धार्मिक आस्था और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.