धनबाद, सितम्बर 6 -- जोड़ापोखर। नवजीवन एकेडमी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया। एकेडमी के निदेशक मिथलेश दास ने कहा कि शिक्षक शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास कर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने छात्रों से गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान शिक्षक साहिद अंसारी, साक्षी पांडेय, किरण, रिया, आकाश, भूमि, नेहा, कुसुम, मनीष, कुणाल, मनीष केशरी, मोहित, फैजान व आयुष पांडेय समेत कई विद्यार्थी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- Garhwa News: दयानंद आर्य वैदिक लीलावचन पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस यह भी पढ़ें- शि...