लखीसराय, मई 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में संचालित एसएनसीयू वार्ड से रविवार को सीएस डॉ जेपी सिंह ने जिले में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मी के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- नवजातों को सुरक्षित जीवन देने की दिशा में प्रशिक्षण आयोजितप्रशिक्षण का उद्देश्य सीएस ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर "राष्ट्रव्यापी नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम प्रशिक्षण पहल" की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाना तथा जन्म के समय होने वाली श्वास संबंधी समस्या का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जन्म के तुरंत बाद शिशु को सांस लेने में होने वाली परेशानी नवजात मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। ऐसे मामलों में समय पर सही उपचार ...