जमशेदपुर, अगस्त 2 -- सदर अस्पताल सभागार में विश्व स्तनपान सप्ताह (एक से सात अगस्त) के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि मां के दूध से नवजात शिशु का इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है। यह नवजात शिशु को संक्रमण से भी बचाता है। मां का दूध नवजात शिशु के लिए अमृत होता है। स्तनपान कराने से बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ता है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। स्तनपान कराना हर मां का संकल्प होना चाहिए, विकल्प नहीं। सदर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीताली घोष ने बताया कि स्तनपान कराने से मां को कैंसर, मोटापा और तनाव जैसी बीमारियां नहीं होतीं। यह भी पढ़ें- जिले के सभी प्रखंडों में एक से सात अगस्त तक चलेगा विश्व स्तनपान सप्ताह उपाधीक्षक डॉ. कमले...