जौनपुर, अप्रैल 1 -- शाहगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु के पेट में अर्धविकसित भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। यह देख डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं। फिलहाल बाल रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।आजमगढ़ के पलिया निवासी सुंदरी देवी को सोमवार को माहुल के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव हुआ। जन्म के बाद नवजात शिशु(बालक) की तबीयत खराब होने पर पिता चंदन बिंद उसे लेकर मंगलवार को नगर के चाइल्ड केयर अस्पताल में पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डा. महफूज अहमद ने देखने के बाद अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया। रेडियोलाजिस्ट डॉ. फारुक अरशद ने अल्ट्रासाउंड के बाद नवजात के पेट में अर्ध विकसित भ्रूण होने की पुष्टि की। चिकित्सक ने इसे 'फीटस इन फीटू' बताया। कहा कि यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, जिसमें एक भ्रूण के भीतर दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.