रामपुर, मई 22 -- पटवाई। कस्बा के मिलक मार्ग स्थित मेट्रो अस्पताल में नवजात शिशु की मौत हो गई थी जिसमें परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई थी। स्वास्थ विभाग ने अस्पताल सील कर संचालक और डॉक्टर पर केस दर्ज कराया था। अब बच्चे के पिता ने भी मेट्रो अस्पताल के डॉक्टर और एक अज्ञात स्टाफ पर केस दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ठीरिया सालेपुर निवासी मनोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज कराया जिसमें बताया कि उनकी पत्नी ने एक मई को बेटा जन्म दिया था और बच्चे व पत्नी को घर ले आए लेकिन अचानक बच्चे की तबीयत खराब हुई जिसको परिजनों ने मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टर शकील व स्टाफ ने आश्वासन दिया कि बच्चे को ठीक कर देंगे लेकिन जच्चा बच्चा एडमिट करना पड़ेगा।आरोप है कि एडमिट करने के बाद ...