मऊ, मार्च 25 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हिलसा कोड़रा गांव में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास सूनसान स्थान पर गड्ढे में दबा हुआ नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। नवजात शिशु का शव कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हिलसा कोड़रा गांव के पास मंगलवार की सुबह गांव के लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास सूनसान झाड़ी के बीच स्थित गड्ढे में एक नवजात शिशु का शव देख सनसनी फैल गई। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोपागंज थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.