सहरसा, फरवरी 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के न्यू कॉलोनी नया बाजार मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया ।लावारिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।घटना के संबंध में नया बाजार स्थित वार्ड 12 निवासी दिलखुश कुमार ने बताया कि वह अपने बहनोई राहुल कुमार के साथ मोबाइल खरीदने जा रहा था। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे फेंके एक नवजात शिशु पर पड़ी। जिसके बाद वह नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि बच्ची मृत है। युवक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। सदर थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.