नवजात शिशु का पैर पकड़कर लटकाते हुए वीडियो वायरल
प्रयागराज, जून 17 -- हेतापट्टी झूंसी के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पैदा हुए एक नवजात शिशु का पैर पकड़कर हवा में लटकाते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में खुद को झोलाछाप बताने वाला व्यक्ति पांच-दिन के शिशु का पैर पकड़कर इधर-उधर घुमा रहा है। संबंधित व्यक्ति कह रहा है कि बच्चा बहुत सुस्त था, इसलिए फीजियोथेरेपी कर रहा हूं। सीएमओ डॉ. एके तिवारी का कहना है कि वीडियो फर्जी है। यह एआई से बनाया हुआ लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.