नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य जांच
जामताड़ा, मई 29 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के जंगलपुर गांव में शुक्रवार को एचबीएनसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सहिया साथी मिरोदी टुडू एवं स्वास्थ्य सहिया फुलमूनी हांसदा ने गांव में गृह भ्रमण कर नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान नवजात शिशुओं का वजन, तापमान एवं सेप्सीस संबंधी जांच की गई। साथ ही माताओं को बच्चों को कम से कम छह माह तक केवल स्तनपान कराने की सलाह दी गई। छह माह के बाद बच्चों को ऊपरी आहार देने के संबंध में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने, परिवार नियोजन की विधियां अपनाने तथा समय पर नियमित टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा को लेकर क्लस्टर बैठक इसके अलावा स्वच्छता के महत्व पर जानकारी देते हुए साबुन से हाथ धोने एवं हैंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.