गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नवजात शिशु को जन्म के पहले गोल्डन मिनट में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी की मदद मिलेद। इस विषय को लेकर रविवार को 20 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सा पेशेवरों को नवजात शिशु देखभाल का प्रशिक्षण दिया गया । यह राष्ट्रव्यापी अभियान नेशनल नियो नेटल फोरम (एनएनएफ) इंडिया की योजना का हिस्सा था। इसका उद्देश्य देशभर में नवजात के जीवन की रक्षा करने का व्यापक प्रशिक्षण देकर नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा प्रणाली को मजबूत करना रहा। इस उद्देश्य को लेकर रविवार को एनएनएफ इंडिया ने राष्ट्रव्यापी एनआरपी प्रशिक्षण दिवस का आयोजन किया। सेक्टर 15 स्थित कृष्णा मेडी हेल्थकेयर संस्थान के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।शिशु यह भी पढ़ें- 150 प्रतिभागियों को नवजात के पुनर्जीवन का प्रशिक्षण रोग विशेषज्ञ डॉ. बलराज सिंह य...