नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा पर कार्यशाला शुरू
प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओर से रविवार की नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा पर केन्द्रित फर्स्ट गोल्डन मिनट्स पर एडवांस नियोनेटल रिससिटेशन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉक्टरों ने बच्चों के जन्म के तुरंत बाद होने वाले जोखिम के बारे में जूनियर डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एके वर्मा, अधीक्षक नीलम सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. राजीव शरण, आईएपी प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. आशीष अग्रवाल, सचिव डॉ. सीएस गुप्ता कोषाध्यक्ष डॉ. विकेश दुबे ने किया। आयोजक डॉ. मनीषा मौर्या ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए पहले मिनट में कुशल हस्तक्षेप सुनिश्चित करना तथा नवजात मृत्यु दर कम करने में योगदान देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.