नवजात शिशुओं की जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण
देहरादून, मई 11 -- देहरादून। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में 'नेशनल नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम' (एनआरपी) डे के अवसर पर एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं की जान बचाने के लिए आधुनिक पुनर्जीवन (रिससिटेशन) एवं आपातकालीन देखभाल की बारीकियों से रूबरू कराया गया। बाल रोग एवं नवजात शिशु विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सिमुलेशन-आधारित तकनीकों के जरिए व्यावहारिक जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से जन्म के तुरंत बाद होने वाली जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार के तरीकों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षुओं को नवजात पुनर्जीवन से संबंधित नवीनतम वैश्विक दिशानिर्देशों और कौशल-आधारित प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.