चंदौली, फरवरी 17 -- चंदौली, संवाददाता। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के एएनसीयू वार्ड में जन्मी 18 नवजात बालिकाओं को बेटी किट एवं सम्मान पत्र वितरित किया गया। बालिकाओं के अभिभावक को अवगत कराया गया कि जन्मी बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत निर्धारित श्रेणी में सभी वांछित अभिलेखों सहित आवेदन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही बाल विवाह अभियान के तहत उपस्थित अभिभावकों को बाल विवाह न किए जाने के संबंध में शपथ दिलाया गया। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर रागिनी सिंह, जेण्डर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक एवं हास्पिटल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.