जामताड़ा, अप्रैल 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा सदर अस्पताल में सोमवार सुबह कथित चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नवजात बच्चे की अपनी मां के गर्भ में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नीलदाहा गांव निवासी सुबल गोराई ने बताया कि उनकी पत्नी अष्टमी गोराई की प्रसव तिथि 22 अप्रैल निर्धारित थी। प्रसव पीड़ा नहीं होने पर 25 अप्रैल को वे अपनी पत्नी को जामताड़ा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद कहा कि अभी प्रसव का समय नहीं आया है और उन्हें घर वापस भेज दिया गया। सुबल गोराई का आरोप है कि जब उन्होंने सोनोग्राफी कराने की बात कही तो डॉक्टरों ने उसे सोमवार तक टाल दिया। लेकिन अस...