नवजात पोषण और स्तनपान के महत्व बताए
लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एसजीपीजीआई के मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य और नियोनेटोलॉजी विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टरों के लिए नवजात पोषण और स्तनपान के महत्व को बताया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने समारोह का उद्घाटन किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सिंग विद्यार्थियों के बनाए 48 ज्ञानवर्धक पोस्टरों की प्रदर्शनी और एक जागरूकता नाटक रहा। सीनियर रेजिडेंट ने गर्भावस्था और सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़ी चुनौतियों और समाधान बताए। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्स अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन, डॉ. मंदाकिनी प्रधान और डॉ. कीर्ति नारंजे समेत डॉक्टर,रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ और माताएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जन्म के पहले घंटे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.