नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान ने रविवार को नवजात पुनर्जीवन विषय पर कार्यशाला आयोजित की। नवजात शिशु विज्ञान एवं बाल रोग विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें बाल रोग अकादमी और राष्ट्रीय नवजात शिशु विज्ञान महासंघ से जुड़े डॉक्टर शामिल हुए। कार्यशाला में जन्म के तुरंत बाद न रोने वाले नवजात के इलाज आदि पहलुओं पर चर्चा की गई। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे शिशुओं में गंभीर दीर्घकालिक परिणाम हो सकते हैं। इस मौके पर डॉ. रुचि राय, डॉ. आरके थापर, डॉ. सुरेंद्र माथुर, डॉ. ब्रजेंद्र, डॉ. रुचिरा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...