हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वन डे, वन नेशन, वन मिशन, सेविंग न्यू बोर्न लाइफ्स, वन ब्रेथ एट ए टाइम मुहिम के तहत रविवार को नवजात पुनर्जीवन कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कार्यशाला का शुभारंभ विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग डॉ. ऋतु रखोलिया ने किया। बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रत्येक नवजात को जन्म के पहले ही पल से सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। हर वर्ष अनेक नवजात शिशुओं को सांस लेने में मदद की आवश्यकता होती है। जन्म के बाद का पहला गोल्डेन मिनट नवजात के जीवन एवं मृत्यु के बीच निर्णायक भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. साक्षी के साथ ही बाल रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति विभाग के चिकित्सक एवं नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- युवा डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ को नवजात की ...