पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। विकास खण्ड बरखेड़ा एवं विकास खण्ड अमरिया में ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ ली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेड़ा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत नवजात पांच बच्चियों को किट वितरित की गई। मॉडल स्कूल जंगरौली एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर मुगल में बाल विवाह अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक, रमनदीप कौर, काउंसलर मनिस्ता, अभिषेक एवं प्रदीप मौर्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.