दुमका, नवम्बर 3 -- अमरेंद्र दुबे, दुमका झारखंड के दुमका से धुएं में दम घुटने के कारण 6 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेहराबांक गांव की है। यहा बोरसी (अंगीठी) के धुएं से दम घुटने के कारण छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो बहनें बेहोश हो गईं। बेहोश लोगों में 11 दिन की नवजात बच्ची भी शामिल है। मंगलवार की सुबह परिजन सभी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने छह वर्षीय निक्की कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां रीना देवी, नवजात बच्ची और 11 वर्षीय रूपाली कुमारी का इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।नवजात को सेंकने के लिए जलाई थी अंगीठी परिजनों के अनुसार, रीना देवी अपनी 11 दिन की नवजात बेटी, छह वर्षीय निक्की कुमारी और 11 वर्षीय रूपाली कुमारी के साथ एक कमरे...