नवजात को बोरी में बंद कर गड्ढे में फेंका
कौशाम्बी, जून 30 -- सरायअकिल के खिजिरपुर ऐलई में मंगलवार को नवजात शिशु को बोरी में बंदकर गड्ढे में फेंक दिया गया। रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। जानकारी होने पर चाइल्ड लाइन की टीम गांव पहुंची। शिशु को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया है। खिजिरपुर ऐलई गांव में मंगलवार की सुबह लोग खेतों की ओर जा रहे थे। गांव के एक गड्ढे से बच्चे के रोने की आवाज सुन लोग चौंके। नजदीक जाकर देखा तो बोरी के अंदर से रोने की आवाज आ रही थी। आनन-फानन बोरी खोली गई। बोरी के अंदर नवजात शिशु था। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोगों का खासा मजमा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चाइल्ड लाइन को इत्तला दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शिशु को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया। शिशु का इलाज चल रहा है। शिशु सुरक्षित बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.