रुडकी, अप्रैल 26 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु को बेचने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस की जांच में मामला अफवाह निकला और बच्ची सुरक्षित अपने माता-पिता के पास मिली। भलस्वा निवासी दिलशाद ने अपनी पत्नी को 19 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर लंढौरा के जौरासी मार्ग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल संचालक तमरेज के मुताबिक, जन्म के बाद बच्ची कमजोर थी, जिस कारण उसे एनआईसीयू में रखा गया। उनका कहना है कि बच्ची के माता-पिता उसे अस्पताल में छोड़कर घर चले गए थे, जिसके बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच, करीब पांच दिन बाद बच्ची के पिता ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि अस्पताल संचालक ने उसकी बच्ची को सहारनपुर में बेच दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.