पीलीभीत, मार्च 15 -- पूरनपुर। एक पखवाड़ा पहले ग्रामीणों को तालाब के किनारे लावारिस स्थिति में नवजात बच्ची मिली थी। पुलिस ने नवजात को फेंकने वाले अज्ञात माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। थाना माधोटांड क्षेत्र के गांव करेलिया के होली तालाब के पास बीते 25 फरवरी को नवजात बच्ची बोरी में बंद मिली थी। राहगीर ने रोने की आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को बुला लिया। जांच पड़ताल के बाद भी नवजात के माता पिता के बारे पता नहीं चल सका। इस पर बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सौंप दिया गया। इस मामले में थाना माधोटांडा में तैनात बाल कल्याण अधिकारी लोकेश कुमार की ओर से नवजात के माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...