मोतिहारी, मई 18 -- आदापुर। स्थानीय सरकारी अस्पताल (सीएचसी) के समीप संचालित एक कथित निजी चिकित्सालय में नवजात शिशु की मृत्यु के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। विभागीय जांच में अवैध रूप से ईलाज किए जाने तथा नवजात की मृत्यु की पुष्टि होने के बाद संबंधित कथित चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर चिकित्सकों की एक टीम द्वारा उक्त निजी क्लीनिक की जांच की गई। जांच उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्थानीय थाना को पत्र प्रेषित कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया है। पुष्टि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने की। यह भी पढ़ें- डीएम ने तलब की रिपोर्ट, सीएमओ ने खोली कार्रवाई की फाइल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...