पटना, मार्च 12 -- आईजीआईएमएस के शिशु सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने दो दिन की बच्ची की जटिल सर्जरी कर जान बचा ली है। बच्ची की सांस की नली से भोजन की नली चिपक गई थी। इससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। निजी अस्पताल में डिलिवरी के बाद आईजीआईएमएस रेफर किया गया था। शिशु सर्जरी विभाग के डॉ. विनीत कुमार ठाकुर की देखरेख में बच्ची को आईजीआईएमएस में भर्ती किया गया। डॉ. विनीत कुमार ठाकुर और डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि जब बच्ची की जांच कराई गई तो पता चला कि सांस की नली व खाने की नली चिपक गई है। डॉ. विवेक ने बताया कि श्वासनली और भोजन नली के बीच असामान्य स्थिति पायी गई। इलाज नहीं होने पर बच्ची का भोजन फेफड़ों में जा सकता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई, घुटन और निमोनिया की संभावना थी। इसका प्राथमिक उपचार सर्जरी ही है। हालांकि दो दिन की बच्ची का सर्जरी जोख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.