कुशीनगर, जुलाई 26 -- कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती नवजात की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रेटी जांच होगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलक्ट्रेट में तैनात एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर दी है। टीम में एक चिकित्सक को भी शामिल किया गया है। डीएम ने जांच टीम को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार की रात मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भर्ती नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और देखभाल के नाम पर 200 रुपये वसूले जाने का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया था। शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे। बाद में उन्ह...