नवजात की मौत मामले में परिजनों के दावे से गहराया रहस्य,सीजर के वक्त कौन था ओटी में!
सिद्धार्थ, जून 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा कस्बे के जनता सेवा अस्पताल में सीजर ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत के मामले में जांच अब केवल चिकित्सकीय लापरवाही तक सीमित नहीं रह गई है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अस्पताल की कार्यप्रणाली, पंजीकरण व्यवस्था और ऑपरेशन थिएटर में मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि यदि सर्जन डॉ. डाली शर्मा ऑपरेशन के दौरान मौजूद नहीं थीं तो आखिर सीजर किसने किया और ऑपरेशन थिएटर में जिम्मेदारी किसके हाथ में थी。
जांच की प्रक्रिया डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सहदेइया गांव निवासी वंदना पत्नी चंद्रमणि का 23 मई की शाम जनता सेवा अस्पताल में सीजर ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बरती गई गंभीर लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.