भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) में प्रसव के लिए लाई गई महिला के नवजात की मौत मामले में लगे आरोपों को लेकर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसव रोग (ऑब्स एंड गायनीकोलॉजिस्ट) विभाग की हेड डॉ. अनुपमा सिन्हा को मंगलवार को दोपहर बाद तलब किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने बताया कि जिस नवजात की मौत हुई है, उसके परिजनों ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि प्रसव के बाद नवजात की हालत खराब थी और उसका इलाज प्रशिक्षु मेडिकल छात्रा से कराया गया। सीनियर ने इलाज नहीं किया और इलाज में लापरवाही होने के कारण नवजात की मौत हो गई। गौरतलब हो कि मुंगेर जिला निवासी पूजा ने प्रसव दर्द के बाद एक नवजात को जन्म मायागंज अस्पताल में दिया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसके नवजात की मौत हो गई तो परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.