नवजात की मौत मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी
सिद्धार्थ, मई 27 -- सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले का सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर रिपोर्ट तलब किया है। सीएमओ ने बताया कि इटवा क्षेत्र में संचालित जनता सेवा हॉस्पिटल में 25 मई को प्रसव के दौरान वंदन पत्नी चंद्रमणि के बच्चे की मौत हो गई है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। इसमें एसीएमओ आरसीएच डॉ. आरजी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष कुमार अग्रहरि व इटवा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जच्चा बच्चा मौत के प्रकरण में कार्रवाई न होने पर मानवाधिकार आयोग को फिर भेजी शिकायत सीएमओ ने जांच समिति को निर्देशित किया है कि जांच-कार्रवाई पूर्ण करते हुए सात दिन के अंदर रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.