बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर नवजात के इलाज में गंभीर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगा है। संतकबीरनगर जिले के परसामाफी गांव निवासी दंपत्ति की नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, परसामाफी गांव निवासी माधुरी ने 12 मार्च को प्रतापपुर स्थित एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के समय बच्ची के नहीं रोने पर वहां मौजूद डॉक्टरों ने विशेषज्ञ से इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए बस्ती के दक्षिण दरवाजा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान करीब एक सप्ताह तक प्रतिदिन महंगी दवाएं लिखी जाती रहीं, लेकिन नवजात की हालत में कोई ख...