प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी में भर्ती महिला को शनिवार दोपहर प्रसव हुआ। इसके कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजन स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में लोग शव लेकर घर चले गए। कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव में प्रदीप कुमार की पत्नी अर्चना को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार दोपहर सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, अर्चना की हालत सामान्य बताई जा रही थी। शनिवार दोपहर करीब जैसे ही अर्चना नवजात को जन्म दिया। कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई और परिजनों की खुशी चीख-पुकार में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से नवजात की जान चली गई। प्रसव के समय न तो पर्याप्त ध्यान दिया गया और न ही समय पर जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्...