मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- मुजफ्फरनगर। नगर के रुड़की रोड स्थित अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों के साथ मिलकर अस्पताल के बाहर धरना दिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, जिसके बाद अस्पताल के मानक अधूरे मिलने पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित रहमानिया कॉलोनी निवासी मारूफ की पत्नी जोया को 20 मार्च को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि वहां तैनात आशा कार्यकर्ता ने परिजनों को गुमराह किया और बेहतर इलाज का झांसा देकर जोया को निजी अस्पताल न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया, जहां उसने नवजात को जन्म दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 26 मार्च की शाम को ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.