बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। बिना पंजीकरण के प्राइवेट अस्पताल में हुए प्रसव के दौरान नव जात की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनो ने डॉक्टरो और कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी 20वर्षीय अर्चना पत्नी शैलेश प्रसव पीड़ा से परेशान थी। परिजनो ने पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने बच्चा उल्टा होने की बात कह कर उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनो ने सरकारी एंबुलेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेस में परिजनो ने अर्चना को लिटा दिया। एंबुलेस चालक अर्चना को जिला अस्पताल न ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.