मधुबनी, फरवरी 2 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकही सीएचसी में नवजात की हुई मौत के बाद उसके परिजनों ने सीएचसी परिसर में धरना दिया। सभी आक्रोशित थे कि नवजात का समुचित उपचार नहीं हुआ जिसके कारण यह स्थिति हुई। नवजात बच्ची के पिता जिरोगा निवासी सचिन कुमार ठाकुर ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता देवी गर्भवती थी। वह उसे अस्पताल लाया। यहां बच्ची का जन्म हुआ। मौके पर उपस्थित डॉक्टर व एएनएम ने कहा कि बच्ची ठीक है। लेकिन उसकी मौत हो गई। सभी स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इस सम्बंध में सीएचसी के प्रभारी डॉ. अभिजीत कुमार ने बताया कि बात उनके संज्ञान में है वह इसकी जांच करेगें। इधर लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार तथा अन्य अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.