नवजात की मौत के बाद कटोरिया अस्पताल में बवाल, लापरवाही का आरोप
बांका, मई 31 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मे एक नवजात की मौत के बाद शनिवार को अस्पताल परिसर में आक्रोशित परिजनों ने तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक और एएनएम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर कई घंटे तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर कटोरिया पुलिस अनि नारायण बैठा सदलबल पहुंचे तथा लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मृत नवजात जमदाहा ओपी क्षेत्र के गड़ूरा गांव निवासी अरविंद यादव का पुत्र आकाश कुमार बताया गया है। परिजनों के अनुसार अरविंद यादव की पत्नी रेनू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। दिन के करीब साढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.