मेरठ, जनवरी 23 -- हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टाफ द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई। प्रभात नगर निवासी सचिन ने बताया कि 21 जनवरी को लगभग 12:30 बजे अपनी गर्भवती पत्नी निशा और चाची सुधा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था जहां पर मेडिकल स्टाफ ने निशा की तबीयत खराब बताते हुए उसे भर्ती कर लिया। उसे दर्द होने के बावजूद काफी पैदल चलाया। शाम के समय लगभग 6:30 बजे निशा को प्रसव के लिए कक्ष में ले गए। कुछ देर बाद नवजात का सामान्य प्रसव होने की बात कही। आरोप है कि जब परिजनों द्वारा शिशु को दिखाने की बात कही तो मेडिकल स्टाफ द्वारा उनसे पैसे की मांग की गई। जब उन्होंने शिशु को देखा तो उसकी सांसें सामान्य थी लेकिन रोने जैसी कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.