अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। बीते शनिवार को अयोध्या क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी में नवजात बच्ची को राजस्थान में बेचने की तैयारी के शक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने रेस्क्यू की कार्रवाई की थी। कोतवाली अयोध्या को पत्र भेजकर जांच कर केस दर्ज करने को कहा था। अब सोमवार को मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पिता ने अपनी अविवाहित बेटी और उनकी दुधमुंही को रखने से इंकार कर दिया है। इस बात की जानकारी को पत्र के माध्यम से डीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी को अवगत भी करा दिया है। अध्यक्ष ने बताया जांच कार्रवाई पूरी होने तक नवजात को मां के हवाले कर दिया गया था। लेकिन अब अविवाहित बेटी को पिता घर पर रखने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए उसे महिला शरणालय लखनऊ भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब काउंसलिंग के आधार पर मामले की तह तक जाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.