गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में नवजात के उपचार को सुदृढ़ करने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने मेरठ मंडल के लिए 31 लाख रुपये की मंजूरी दी है। प्रदेश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने प्रदेश के 75 जिलों में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और शिशु देखभाल को मजबूत करने के लिए 1090 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। बजट आवंटित करते हुए मेरठ मंडल में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए 31 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला महिला अस्पताल के 18 बेड एसएनसीयू, संयुक्त अस्पताल के पीकू-नीकू वार्ड में संसाधन बढ़ाने और छह सीएचसी में अत्याधुनिक नर्सरी बनाने की योजना है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में हर साल 40 से अधिक शिशुओं की मौत उपचार के दौरान हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.