नवजात की देखभाल को लेकर घर-घर पहुंचीं सहिया
जामताड़ा, अगस्त 12 -- नारायणपुर प्रखंड के सिन्दरी गांव में मंगलवार को एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर) कार्यक्रम के तहत नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। सहिया साथी कुसुम देवी एवं स्वास्थ्य सहिया कजरी देवी ने गृह भ्रमण कर नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान नवजात शिशु का वजन, तापमान एवं सेप्सिस के लक्षणों की जांच की गई। सहिया ने माताओं को नवजात को कम से कम छह माह तक केवल स्तनपान कराने की सलाह दी। छह माह के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ ऊपरी आहार देने के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Jamtara News: पीएलए बैठक में महिलाओं को पोषण व परिवार नियोजन की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.