नवजात की देखभाल के लिए सदर अस्पताल को मिला मुस्कान अवार्ड
रांची, जून 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सदर अस्पताल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सदर अस्पताल को पीडियाट्रिक केयर में बेहतर सुविधा देने के लिए मुस्कान अवार्ड दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि रांची सदर अस्पताल मुस्कान अवार्ड प्राप्त करने वाला पहला अस्पताल है। दावा किया गया कि इससे पहले झारखंड में किसी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को नहीं मिला है। डॉ प्रभात ने बताया कि इससे मिलने वाली राशि को पीडियाट्रिक विभाग की बेहतरी में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले केंद्र की टीम असेसमेंट के लिए आई थी। उन्होंने असेसमेंट में सदर अस्पताल को 100 में से 96.61 प्रतिशत स्कोर दिया। एसएनसीयू का स्कोर 98 फीसदी, पीडियाट्रिक वार्ड का 97.96 और पीडियाट्रिक ओपीडी को 93.64 प्रतिशत स्कोर मिला। उन्होंने बताया कि मुस्कान कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.