फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नवजात के सिर को नेवले ने नोंच डाला।इटावा-बरेली हाईवे किनारे नेकपुर पुल से सौ मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में नवजात का शव पड़ा पाया गया। लोगों का कहना है कि नेवले ने उसका सिर नोंच लिया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि नवजात को यहां किसने फेंका है। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गयी। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.