वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू अस्पताल परिसर की 805 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी का दावा किया जाता है। लेकिन जिम्मेदार शुक्रवार शाम तक यह पता नहीं कर सके कि गुरुवार की रात नवजात के शव तक कुत्ता कैसे पहुंचा।

सीसीटीवी कैमरों की जांच अस्पताल के छोटे गेट के पास लगे दो सीसीटीवी कैमरों से पता ही नहीं चल पा रहा कि कुत्ता बाहर से कब अंदर आया? ऐसे में मरीज और तीमारदारों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

बच्चे की मौत से उम्मीदें डर यह भी कि यदि किसी बच्चे का अपहरण हो जाए तो आरोपी का पता लगाना भी मुश्किल होगा। परिसर में बिछे सीसीटीवी कैमरों के जाल महज नुमाइश बनकर रह गए हैं?

सुरक्षा उल्लंघन का खतरा जिम्मेदार नहीं चेते। बाल रोग विभाग में हर रोज 250 से अधिक बच्चे इलाज के लिए आते हैं।

नगर निगम को लिखेंगे पत्र बीएचयू ...