शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- नगर में नवजात कन्या को छह लाख रुपये में बेचे जाने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रही जानकारी के अनुसार मामला दो जुलाई 2026 का बताया जा रहा है। चर्चा है कि नगर के एक अस्पताल में महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया और इसके बाद शाहजहांपुर रोड स्थित एक अस्पताल में प्रसव कराया गया, जहां बच्ची के जन्म के बाद उसकी बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं नगर में मानकविहीन अस्पतालों के संचालन और वहां अल्ट्रासाउंड व गर्भपात जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अंडकोष की कीमत 6 करोड़ रुपये! Reel ने कराई हत्या, जानिए वायरल दावे की पूरी कहानी हालांकि स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने मामले पर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी...