बदायूं, अप्रैल 23 -- कस्बे के बहजोई रोड स्थित व्यापारी सज्जन गुप्ता के परिसर में नवजात अपहरण की गुत्थी सुलझाने पर थाना पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। व्यापारी समाज और नगर पंचायत सभासदों ने थानाध्यक्ष सहित पूरी पुलिस टीम का माल्यार्पण कर आभार जताया। इस दौरान व्यापारी नेता सतपाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष पति हाजी मुजाहिद और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान, सभासद देवेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मजहर, शरद बजाज, अंकित गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.