अल्मोड़ा, सितम्बर 14 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में नवजात बच्चों के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों से नवजात को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए परिजनों को उन्हें महानगरों के अस्पतालों में नहीं ले जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: नियो-कॉन : नवजात एवं बाल स्वास्थ्य के लिए क्रांतिउपकरण का विवरण अत्याधुनिक एनआईसीयू के तहत इंक्यूबेटर व थेराप्यूटिक हाइपोथर्मिया मशीन स्थापित की गई है। विभागाध्यक्ष व नवजात शिशु सुपरस्पेशलिस्ट डॉ. सुमित जीना ने बताया कि इंक्यूबेटर मशीन में समय से पूर्व जन्मे और एक किलो से कम वजन वाले बच्चों को रखा जाता है। इतने छोटे बच्चों के अंगों का विकास पूरी तरह नहीं हुआ होता है। वहीं, थेराप्यूटिक हाइपोथर्मिया मशीन उन बच्चों के इलाज के लिए काम में लाई जाती है जो जन्म क...