धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 15 बेड की नई नियोनेटल इंसेंटिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) बनायी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पहल शुरू कर दी है। नगर निगम चुनाव के बाद निर्माण कार्य आरंभ होने की संभावना है। बता दें कि वर्तमान में एनआईसीयू महज 10 बेबी वार्मर के सहारे संचालित हो रही है। इनमें से अधिकांश उपकरण पुराने हो चुके हैं और कई खराब भी पड़े हैं। इससे गंभीर रूप से बीमार नवजातों के उपचार में कठिनाई आती है। कई बार एक ही बेड पर दो-तीन शिशुओं को रखना पड़ता है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अधिकारियों ने बताया कि नई एनआईसीयू में आधुनिक बेबी वार्मर, फोटोथेरेपी यूनिट, मल्टीपैरामीटर मॉनिटर, सीपीएपी मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीदारी की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.