नवछिया में गंगा-कोसी के जलस्तर उफान पर, 24 घंटे में 20 से 25 सेंटीमीटर तक की वृद्धि
भागलपुर, अगस्त 7 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा और कोसी नदी पर भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटे में नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रमुख जलमापी केंद्रों पर जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह 6 बजे बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी में 20 से 21 सेंटीमीटर और कोसी में 25 सेंटीमीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। राहत की बात यह है कि सभी स्थानों पर तटबंध सुरक्षित हैं और जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, बढ़ी परेशानीजलस्तर की वृद्धि सब डिवीजन-04 के इस्माईलपुर-बिंद टोली (एसपी-07) में गंगा का जलस्तर 29.64 मीटर दर्ज किया गया, जो 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर बढ़ा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.