प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- विकास खंड पट्टी के सलाहपुर गांव के मयंक आनंद और कंधारपुर गांव की सुजीता सरोज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। शुक्रवार को एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से नवचयनित मयंक आनंद सहायक आयुक्त व सुजीता सरोज बीडीओ को अंगवस्त्रम, बुके देकर सम्मानित किया गया। राकेश कनौजिया, वेद प्रकाश सरोज, दिनेश सरोज ने बधाई दी। इस दौरान अर्जुन प्रसाद, अरुण कुमार सरोज, जागेश्वर प्रसाद, सीपी राव, बसंत लाल सरोज, अच्छे लाल कनौजिया, जय प्रकाश, राम बहादुर, अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...