भदोही, अगस्त 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कलक्ट्रेट सभागार में नव चयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र देते हुए सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के हाथों मिला नियुक्ति पत्र सांसद डॉ. विनोद बिन्द, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र...